कल JMM MLA दल की बैठक, निशिकांत दुबे ने कहा ”यदि 6 महीने के अंदर कल्पना सोरेन जी MLA नहीं बनती हैं तो वह CM पद की शपथ नहीं ले सकती”

0

रांची : आज एक्स पर पोस्ट करते हुए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने पोस्ट किया सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट sr choudhry vs state of Punjab के अनुसार यदि 6 महीने के अंदर कल्पना सोरेन जी विधायक नहीं बनती हैं तो वह मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ले सकती हैं,और काटोल विधानसभा के लिए मुम्बई हाईकोर्ट के जजमेंट के अनुसार अब गांडेय या झारखंड के किसी भी विधानसभा का चुनाव नहीं हो सकता राज्यपाल महोदय को इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया तथा क़ानूनी राय लेकर झारखंड के लुटेरों की मंशा को रोकना चाहिए यही प्रार्थना है.वहीं दूसरी तरफ कल यानी तीन जनवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में बुधवार को शाम 4.30 बजे इस बैठक में जेएमएम के सभी मंत्रियों, विधायकों के अलावा गठबंधन में शामिल कांग्रेस, आरजेडी और माले विधायक शामिल होने वाले हैं। जेएमएम विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र के बाद कयास लगाए जाने लगे कि सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के हाथों में सत्ता सौंप सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here