मरांडी: लालू यादव की तरह जेल जाने से पहले पत्नी को सीएम बनाना चाहते हैं सीएम

0

Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा-राज्य में संविधान का मजाक उड़ाया जा रहा है।सीएम जेल जाने से पहले पत्नी को सीएम बनाना चाहते हैं।अब राज्य में उप चुनाव नहीं हो सकता।राज्य की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों में राज्यपाल विधिवेत्ताओं के परामर्श से विधिसम्मत निर्णय लें ताकि संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हो सके।मरांडी ने कहा झारखंड की सरकार जेलों से संचालित हो रही है।जेल में बैठे दुर्दांत अपराधियों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घनिष्ठ संबंध हैं।अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग से लेकर टेंडर मैनेज का कार्य भी जेलों से हो रहा है है, साथ ही जांच के नाम पर आयोग बना के सिर्फ लीपापोती की जा रही है।हेमंत जी, जेल में बैठकर पत्रकार बंधुओं को धमकी देने वाले लोगों पर कड़ी करते हुए उन्हें दूसरे राज्य की जेलों में डालिए।
झारखंड में भी बिहार के जंगल राज के ज़माने का इतिहास दुहराने का प्रयास हो रहा है।चारा घोटालेबाज़ लालू प्रसाद जी के सारे पैंतरे फेल हो गये तो राबड़ी देवी को “खराऊ मुख्यमंत्री” बनाकर लालू जी जेल चले गये। एक के बाद एक सजा हुई। जेल जाते-आते उनकी पूरी उम्र निकल गयी। घपले-घोटाले एवं आदिवासियों की ज़मीन-जायदाद, जल, जंगल, ज़मीन, पहाड़, लूटकर थोड़े समय में ही बेहिसाब धन-दौलत जमा करने की भूख के चलते केश-मुक़दमे में फँसे सोरेन परिवार के एक्सीडेंटल राजकुमार हेमंत सोरेन के सारे पैंतरे फेल हो गये तो वे अब अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाकर खुद जेल जाने की योजना बना रहे हैं। हेमंत को पता है कि जितना घोटाला और ग़लत काम वो कर चुके हैं कि अब उनके बाक़ी का जीवन जेल जाने-आने और केश मुक़दमों में ही कटेगा। वैसे भी सोरेन परिवार ने सत्ता एवं पार्टी का शीर्ष पद परिवार के लिये ही रिज़र्व रखा हुआ है क्योंकि इन्हें और किसी पर भरोसा नहीं है।लेकिन पार्टी के निष्ठावान सारे सीनियर विधायकों और राजनीति में वर्षों से सक्रिय परिवार के दूसरे सारे लोगों को ठेंगा दिखाकर राजनीति से दूर-दूर तक सरोकार नहीं रखने वाले अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाकर जेल से राजपाट चलाने की योजना को सफल बनाना हेमंत जी के लिये उतना आसान नहीं है?
मरांडी ने कहा ”समय बदल गया है। पब्लिक तक सारी बातें आसानी से पंहुच जाने की आधुनिक सुविधा के इस युग में ये सब मनमानी बहुत दिनों तक नहीं किया जा सकता। गाँव देहात के लोगों तक यह बात पंहुच गई है कि हेमंत ने झारखंड को दौलत की भूख में लूटकर बर्बाद कर दिया है और सिर्फ़ अपने लिये बेहिसाब धन-दौलत जमा करने का काम किया है।जनता सही समय पर इनके किये का हिसाब लेगी और सोरेन परिवार के आतंक एवं लूट राज से झारखंड को मुक्त करायेगी। देखते जाईये।”

इसके अलावा अपने एक पोस्ट में मरांडी ने अकहा ”कांग्रेस, राजद, झामुमो की मिली जुली मधु कोड़ा सरकार का जमाना याद करिये। मधु को रबर स्टाम्प बनाकर उपर के दलों के नेता, दलाल—बिचौलिया और कुछ अफ़सर सारा “मधु” खा गये। और बेचारे नाम के मधु आज भी कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाते “कोड़ा” खाते घूमते रह गये हैं। लगता है झारखंड में एक बार फिर ऐसा ही होने वाला है। सोरेन परिवार एवं हेमंत की लूटपाट कर जमा की गई नामी-बेनामी ज़मीन-जायदाद केन्द्रीय एजेंसी ज़ब्त कर लेगी और नोट-पानी दलाल, बिचौलिये एवं कुछ बेईमान अफ़सर हज़म कर सारा माल देश-विदेश ले जायेंगे। जो कुछ बचेगा वो मुक़दमा लड़ते-लड़ते कोर्ट-कचहरी के मंहगे एवं भारी-भरकम वकीलों की फ़ौज पर खर्च हो जायेगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here