Ranchi: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव एवं झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के क्रम में आज 02 जनवरी को रांची पहुंचे।राँची हवाईअड्डे पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेसजन ने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर का भव्य स्वागत किया।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया है कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा संगम गार्डन में स्वागत समारोह आयोजित की गई है। इस स्वागत समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कांग्रेस के मंत्री, एमएलए, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष शामिल रहेंगे। इसके पश्चात् झारखंड प्रभारी जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के साथ कांग्रेस भवन, रांची में बैठक करेंगे।प्रदेश मीडिया प्रभारी सिन्हा ने बताया कि 03 जनवरी को पूर्वा. 10:30-12:00 बजे तक कांग्रेस भवन, रांची में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे। इसके पश्चात् पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी झारखंड प्रदेश के साथ कांग्रेस भवन, रांची में बैठक, लोकसभा प्रभारियों एवं संयोजकों के साथ कांग्रेस भवन, रांची में बैठक करेंगे। तत्पश्चात् बोर्ड निगम के अध्यक्षों एवं सदस्यों के साथ कांग्रेस भवन, रांची में बैठक करेंगे तथा अग्रणी संगठन, विभाग के अध्यक्षों/चेयरमैन एवं संबंधित प्रभारियों के साथ कांग्रेस भवन, रांची में बैठक करने के उपरान्त कांग्रेसजनों से मिलेंगे।



