राँची: डीसी राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आज बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान प्रत्येक वार्ड एवं सेल की जांच की गई। जेल में कैदियों की चिकित्सा व्यवस्था का भी जायज़ा लिया गया। डीसी ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कैदियों को उपलब्ध कराए जा रहे चिकित्सा-व्यवस्था की जानकारी , खाने की व्यवस्था की भी जानकारी ली।निरीक्षण करते हुए लगभग 200 कैदियों का बयान लिया गया।इस संबंध में जिला स्तर से विस्तृत जांच प्रतिवेदन जेल आईजी को उपलब्ध कराया जाएगा।बता दें की इस टीम में अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था),राजेश्वरनाथ आलोक, कार्यपालक दण्डाधिकारी संजय प्रसाद, आवासीय दण्डाधिकारी,हटिया श्रीमती स्मृति कुमारी, डॉ अनिल कुमार खेतान, चिकित्सक सदर अस्पताल राँची,अरुण कुमार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राँची,संतोष कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनगड़ा एवं सजल श्रीवास्तव, फूड सेफ्टी कार्यालय शामिल थे। इनके अलावा जांच में सहयोग के लिए दल में 20 सब इंस्पेक्टर तथा 50 पुलिसकर्मी भी शामिल थे।



