रांची:3 साल से एक ही जगह पर तैनात पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर का ECI ने दिया निर्देश

0

रांची: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है.चुनाव से पहले ECI ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर तीन साल से एक ही जगह जमे एडीजी से लेकर सब इंस्पेक्टर रैंक के अफसरों का ट्रांसफर करने को कहा है.चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि जिन अधिकारियों का कार्यकाल 30 जून 2023 तक किसी भी जिले में तीन साल का है, उन्हें हटा दिया जाए.आयोग ने जिन अधिकारियों के तबादले का निर्देश दिया है, उनमें एडीजी, आईजी, जैप, आईआरबी और एसआईआरबी के कमांडेंट, एसपी, एसएसपी, एएसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, सार्जेंट मेजर, इस रैंक के समकक्ष विभिन्न जिलों में पदस्थापित हैं.इनमें विशेष शाखा में पदस्थापित पदाधिकारी व पदाधिकारी शामिल हैं. आयोग के इस पत्र के बाद राज्य में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों और अन्य पदाधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग की उम्मीद है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here