Deoghar: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बाबा मंदिर प्रभारी एवं सिविल सर्जन को DC ने दिया निर्देश

0

Deoghar: बाबा मंदिर के आसपास स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से बाबा मंदिर प्रांगण समीप जन औषधि केंद्र खोलने को लेकर बाबा मंदिर प्रभारी एवं सिविल सर्जन को DC ने आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया है, ताकि बाबा मंदिर आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं के साथ पंडा व पुरोहित समाज एवं बाबा मंदिर आसपास रहने वालो को महंगी दवाइयों की जगह कम कीमत पर दवाई उपलब्ध कराई जा सके। ज्ञात हो कि जन औषधि केंद्र के माध्यम से आमजनों को (Generic Medicine) सस्ती दवाइयां पहुंचाई जाती हैं। इसके अलावे स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया है, ताकि बाबा मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को टेलीमेडिसिन की सुविधा प्रदान की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here