रांची : खादगढ़ा सुलभ शौचालय से लेकर वीर कुंवर सिंह चौक तक दोनों तरफ आरसीसी नाली निर्माण का कार्य जिला अनाबद्ध निधि से होना है। आज संसद संजय सेठ ने उपरोक्त निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सी पी सिंह के साथ किया।सी पी सिंह द्वारा अनुशंसित जिला अनाबद्ध निधि से बनवाए जाने वाले केशव नगर में पी सी सी पथ, खादगढ़ा सुलभ शौचालय से वीर कुंवर सिंह चौक तक आर सी सी नाली एवं रातू रोड स्थित शिव दुर्गा मंदिर से महुआ टोली चौक तक सड़क का मरम्मती कार्य का शिलान्यास सांसद संजय सेठ और MLA सी पी सिंह ने एक साथ मिलकर किया।इस अवसर पर भाजपा सुखदेवनगर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय जी, ओम प्रकाश जी, भीम प्रभाकर जी, संजय जायसवाल जी, राजू सिंह जी, राहुल चौधरी जी, अनिल गुप्ता जी, सुरेश गोप जी, अमन वर्मा जी, निशांत यादव जी, रवि प्रजापति जी, राजकुमार जायसवाल जी, फिरंगी साव जी, हरेंद्र सिंह जी,अशोक पाण्डेय जी, रवि अग्रवाल जी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।



