हजारीबाग : ठण्ड से बचने के लिए कमरे में कोयला जलाकर सोने से दम घुटने से हुई 4 की मौत

0

हज़ारीबाग़ : कटकमदाग थाना क्षेत्र के सिरसी वार्ड नं 33 में कमरे में कोयला जला कर सो रहे 4 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. वहीं घटना में 3 की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कर दिया गया है साथ ही कटकमदाग पुलिस को घटना को लेकर सूचित किया गया है .तीन का इलाज आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग में चल रहा है. बताया जा रह है कि बुधवार रात को रॉयल हेल्थ इंडिया नामक कंपनी के लिए नेटवर्किंग की पढ़ाई करनेवाले स्टूडेंट्स ने ठण्ड से बचने के लिए अपने कमरे में कोयला जलाकर सो गए थे.कमरे का दरवाज़ा बंद था जिससे धुंआ कमरे में भर गया और चारों कि दम घुटकार की मृत्यु हो गई.शव को अपने क़ब्ज़े में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कालेज भेज दिया है साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here