झारखण्ड के उभरते खिलाड़ी रॉबिन मिंज को सीएम ने दी बधाई ”आप सफलता की नित नई ऊंचाइयों को छुए”

0

Ranchi: IPL ऑक्शन में झारखंड के तीन खिलाड़ियों में गुमला के रॉबिन मिंज को गुजरात टाइटंस ने 3.60 करोड़ ,राँची के सुशांत मिश्रा को गुजरात टाइटंस ने 2.20 करोड़ एवं बोकारो के कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ में अपने टीम में चयन किया है. मुख्यमंत्री Hemant Soren से झारखण्ड विधान-सभा में इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2024 में गुजरात टाइटंस टीम के लिए चयनित गुमला के क्रिकेट खिलाड़ी श्री रॉबिन मिंज ने मुलाकात की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री मिंज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया।झारखंड सीएम हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे झारखण्ड के उभरते खिलाड़ी रॉबिन मिंज को सीएम ने बधाई दी ”झारखण्ड से जुझारू युवा खिलाड़ी रॉबिन मिंज को आईपीएल में गुजरात टाइटंस टीम का सदस्य बनने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।आपका भविष्य उज्ज्वल हो। आप सफलता की नित नई ऊंचाइयों को छुए यही कामना करता हूँ।”

गौरतलब है कि दो-दो आदिवासी क्रिकेटर IPL की टीम मुंबई इंडियंस में चयन ने क्रिकेट के शौकीनों को चौंका दिया है.झारखंड के विकेटकीपर सह बल्लेबाज रॉबिन मिंज और छत्तीसगढ़ के तेज गेंदबाज प्रशांत साय पैंकरा का चयन IPL की टीम मुंबई इंडियंस ने किया है।IPL ऑक्शन में झारखंड के तीनों सितारों में गुमला के रॉबिन मिंज को गुजरात टाइटंस ने 3.60 करोड़ ,राँची के सुशांत मिश्रा को गुजरात टाइटंस ने 2.20 करोड़ एवं बोकारो के कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ में अपने टीम में चयन किया है.मंत्री चम्पाई सोरेन ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी ”गुमला के रॉबिन मिंज के तौर पर IPL में पहली बार एक आदिवासी खिलाड़ी को मौका मिला है। इन्हें गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में शामिल किया हैं उनके अलावा रांची के सुशांत मिश्रा को गुजरात टाइटंस एवं बोकारो के कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनने पर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।”गुमला के रॉबिन मिंज के तौर पर IPL में पहली बार एक आदिवासी खिलाड़ी को मौका मिला है। बता दें कि रॉबिन एक शानदार विकेट कीपर- बल्लेबाज हैं, जिनके रोल मॉडल क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी हैं।लोकल ग्राउंड पर जब रॉबिन खेलते हैं तो सब उन्हें पोलार्ड कहते हैं। रॉबिन मूल रूप से गुमला के रहने वाले हैं। लेकिन अब रांची में रहते हैं। पिता एक्स आर्मी मैन हैं और फ़िलहाल राँची एयरपोर्ट पर नौकरी करते हैं। मैं चाहता हूँ रॉबिन शानदार खेले और झारखंड का नाम खूब रौशन करे ताकि मैं भी ये कह सकूँ कि रॉबिन का इंटरव्यू लेने वाला मैं पहला शख़्स था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here