रांची : विधानसभा का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज,वाटर कैनन और आंसू गैस का प्रयोग 

0

रांची :  झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आख़री दिन विभिन्न संगठनों ने विधानसभा से कुछ दूरी पर अपनी मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया.विधानसभा का घेराव करने के लिए पुलिस का घेरा तोड़कर पंचायत सचिवालय स्वंयसेवक संघ के सदस्य आगे बढ़ने की कोशिश कर ही रहे थे कि सुरक्षाबल के जवानों ने उनको खदेड़ते हुए उनपर लाठियां चला दी.जवानों द्वारा दूसरे बैरिकेडिंग के पास रोके जाने पर दूसरे बैरिकेडिंग को भी तोड़कर वे आगे बढ़ने लगे . जिस पर  जवानों ने संघ के सदस्यों पर लाठीचार्ज कर दिया. भीड़ को काबू पाने के लिए पुलिस द्वारा वाटर कैनन और आंसू गैस का भी उपयोग किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here