पूर्वी सिंघभूम: डीसी ने मंगलवार को ठंड से बचाव के लिए शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न आश्रय गृह, कुष्ठ आश्रम तथा राहगीरों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। विशेषकर बुजुर्ग एवं बच्चों को सुबह व देर शाम अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने, गर्म कपड़े पहनने की अपील किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी व्यक्ति खुले स्थानों में न सोए, जरूरतमंदों को रैन बसेरा पहुंचाना सुनिश्चित करें। प्रखण्ड एवं नगर निकायों में कंबल वितरण के साथ- साथ जिले के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर अलाव की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।



