रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आज दूसरे दिन 8111 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट सदन में पेश किया गया.माण्डर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की द्वारा रांची के डेली मार्किट के फल मंडी में लगी आग और उससे हुए नुकसान पर राज्य सरकार से मुआवजा राशि की मांग रखी .झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधायक प्रदीप यादव ने सदन में जातिगत जनगणना का मामला उठाया।उन्होंने कहा कि पांच महीने में अधिकारी पता नहीं लगा पाये कि कौन सा विभाग जाति जनगणना करायेगा। उन्होंने इसे यथाशीघ्र करवाने की जरूरत पर जोर दिया।धीरज साहू मामले पर आलमगीर आलम ने कहा वह धीरज साहू और उनके परिवार का मामला है और वे उसका जवाब दे रहे लेकिन कांग्रेस के सांसद होने कारण इस मामले का राजनीतिकरण किया जा रहा है. ईडी द्वारा सीएम के तलब पर उन्होंने कहा कि यह ईडी और सीएम का मामला है और सीएम हेमंत सोरेन कानून सम्मत राय ले रहे हैं. इसीलिए इस मुद्दे को सदन में उठाने का कोई औचित्व नहीं.इसके अलावा राज्यसभा सांसद धीरज साहू कैश स्कैम को लेकर सोमवार को झारखंड विधानसभा में सदन के अंदर और बाहर भाजपा विधायकों ने जोरदार हंगामा और प्रदर्शन किया। भाजपा के विधायक प्रदर्शन करते हुए वेल में पहुंच गए। हंगामे की वजह से भोजनावकाश के पहले विधानसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित की गई।सदन के बाहर भाजपा विधायकों ने राहुल गांधी और धीरज साहू की तस्वीरों और तरह-तरह के क्वोटेशन लिखी तख्तियां लहराईं।



