गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। रंका थाना के प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा नक्सलियों की फायरिंग में जख्मी हो गए हैं। गोलीबारी में दो नक्सलियों के भी मारे जाने की सूचना है।हालांकि नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनके शव बरामद नहीं हुए हैं। रंका थाना पुलिस और नक्सली में रविवार देर रात 11 से 12 बजे के बीच मुठभेड़ हुई. एसपी गढ़वा दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को मुठभेड़ के दौरान एक गोली सीने में और दूसरी कलाई पर गोली लगी है. बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने की वजह से सीने में लगी गोली का असर नहीं हुआ वहीं कलाई पर गोली के कारण वो घायल हो गए .



