राँची के गौरव टैगोर हिल के शिखर पर स्थित ब्रह्ममंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का रांची सांसद संजय सेठ ने शिलान्यास किया। यह राँची के ताज के रूप में जाना जाता है। विगत कई वर्षों से इसकी स्थिति खराब हो रही थी। जीर्णोद्धार कार्य से इसे नया रूप मिलेगा। मेरा प्रयास है कि टैगोर हिल को और बेहतर रूप दिया जाए।नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्रनाथ टैगोर के बड़े भाई ज्योतिंद्रनाथ टैगोर ने 100 वर्ष पूर्व इस पवित्र स्थल पर आकर कई रचनाएं की थी। ऐसा कहा जाता है की रविंद्रनाथ टैगोर को वह प्रसिद्धि दिलाने वाले उनके बड़े भाई ही थे। यह स्थल हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक स्थल है।संजय सेठ के प्रयास के बाद लगभग 50 लाख रूपए की लागत से इसके जीर्णोद्धार की स्वीकृति मिली है। टैगोर हिल हमारी धरोहर है। इस परिसर को और बेहतर बनाया जाए। इसके लिए लगातार प्रयासरत हूं। आज के कार्यक्रम के दौरान विधायक समरी लाल और एस० डी० सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।राँची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-46 (विंध्यवासिनी नगर, चुटिया) में लगभग 66 लाख की लागत से 4500 फीट पीसीसी सड़क निर्माण होना है। उपरोक्त निर्माण कार्य का शिलान्यास आज विधायक सी० पी० सिंह के साथ किया। इसके आलावा संजय सेठ के सांसद निधि से नेताजी नगर, कांटाटोली में बनने वाले सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सी पी सिंह के साथ किया।राँची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-46 (विंध्यवासिनी नगर, चुटिया) में लगभग 66 लाख की लागत से 4500 फीट पीसीसी सड़क निर्माण होना है। उपरोक्त निर्माण कार्य का शिलान्यास आज संजय सेठ ने विधायक सी० पी० सिंह के साथ किया।



