Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर लगी.झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रित को रिक्तियों में पांच प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है ,यह लाभ आंदोलनकारी परिवार को एक ही बार मिलेगा. इसके लिए पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और पिछड़े वर्गों के लिए) अधिनियम, 2001 में संशोधन किया गया है. वहीं एक दूसरे फैसले में, राज्य सरकार केतारी बागान नामकुम और रांची स्टेशन के बीच पथ ऊपरी पुल (आरओबी) का निर्माण कराने वाली है.



