शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा स्पीकर ने बुलाई सर्वदलीय बैठक,शीतकालीन सत्र की सुरक्षा में विशेष इंतजाम, 1000 पुलिसकर्मीयों की रहेगी तैनाती

0

रांची : झारखण्ड विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ की अध्यक्षता में आयोजित विधायक दल के नेताओं की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए।झारखंड विधानसभा अध्यक्ष द्वारा शीतकालीन सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर आज को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी.मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ साथ संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक विनोद सिंह एवं विधायक लम्बोदर महतो मौजूद रहे। मालूम हो कि झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा। हेमंत सरकार अपना दूसरा अनुपूरक बजट 18 को पेश करने वाली है। सूत्रों की माने तो सरकार 1932 खतियान आधारित स्थानीयता विधेयक को संशोधन के साथ पेश कर सकती है। इसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राजभवन की तरफ से इस विधेयक को संदेश के साथ विधानसभा को लौटाया गया है।बता दें कि शीतकालीन सत्र की सुरक्षा में पांच आईपीएस , 12 डीएसपी हुए एक हजार पुलिसकर्मी की तैनाती रहेगी.मालूम हो की 13 दिसंबर को संसद में सुरक्षा चूक की घटना के बाद शीतकालीन सत्र की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here