संसद में सुरक्षा चूक की घटना पर 7 कर्मी सस्पेंड, मैसूर और बेंगलुरू में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

0

दिल्ली: 13 दिसंबर को सुरक्षा चूक की घटना के बाद संसद में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मकर द्वार से केवल सांसदों को ही संसद भवन में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है और भवन में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों के जूते उतरवाकर भी उनकी गहन जांच की जा रही है।लोकसभा सचिवालय ने कल की सुरक्षा चूक की घटना के लिए 7 कर्मियों को निलंबित किया।मैसूर और बेंगलुरू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में सुरक्षा चूक की घटना को लेकर भाजपा के लोकसभा सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी इस तथ्य से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है कि घुसपैठियों को बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने संसद तक पहुंच दी थी.सुरक्षा चूक की घटना पर विपक्षी सांसदों द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री से बयान की मांग करने पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा, ”विपक्ष का काम है आरोप मढ़ना, वो तिल का ताड़ बनाएंगे। सुरक्षा में चूक दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा है कि सुरक्षा की ज़िम्मेदारी लोकसभा सचिवालय की है, सरकार की नहीं है इसलिए केंद्रीय गृह अमित शाह के बयान देने का कोई औचित्य नहीं बनता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here