सरायकेला-खरसावां: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के खरसावां, कुचाई, राजनगर, गम्हरिया, चांडिल तथा नीमडीह प्रखंड के विभिन्न पंचायतो तथा नगर पंचायत सरायकेला के वार्ड संख्या- 05, नगर परिषद कपाली के वार्ड संख्या 11 तथा नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड संख्या- 19 एवं 20 में शिविर आयोजित कर लोगो की समस्याओं का निराकरण किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों के स्टॉल लगा कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी साझा कर सभी योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त किया गया तथा विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।



