पूर्वी सिंघभूम : सुदुरवर्ती बंदगांव के टेबो में सरकार आपके द्वार तहत पंचायतस्तरीय शिविर का आयोजन कर स्थानिक वासियों को सरकार से संपोषित योजना का लाभ लेकर स्वावलंबन के साथ जीवन यापन करने हेतु अवगत करवाते हुए विभागों के माध्यम से स्थल पर परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। सरकार आपके द्वार तहत हाटगम्हरिया के कोचड़ा में DDC संदीप बक्शी की उपस्थिति में आयोजित पंचायतस्तरीय शिविर में आमजन को सरकार संपोषित विभिन्न कल्याणकारी योजना से अवगत करवाते हुए अपना आवेदन पत्र जमा करने हेतु प्रेरित कर परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।



