हजारीबाग : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने की उम्मीदवारों को वोट करने की अपील 

0

हजारीबाग : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर समाहरणालय प्रांगण परिसर में ज़िला निर्वाचन कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के मौके पर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत दिव्यांगजनो को लोकतंत्र में भागीदारी, शतप्रतिशत मतदाता सूची में शामिल करने सहित आगामी चुनावों में अपने उम्मीदवार को वोट करने की अपील मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने की। उन्होंने बताया  निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग व 80+वाले वृद्ध वोटरों को वोट फ्रॉम होम सहित मतदान केंद्रों को ऐसे लोगों की सहूलियत के लिए अलग से सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित ज़िला प्रशासन के द्वारा  दिव्यांगों के बीच कम्बल, शॉल, कॉफी मग, मफ़लर  का वितरण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here