आज पलामू परिसदन में सीएम हेमंत सोरेन की राज्य कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात हुई। हेमंत सरकार सभी वर्ग के लोगों के लिए काम कर रही है। सरकारी कर्मियों को भी OPS का अधिकार मिला है .सीएम ने कहा अब हमें मिलकर झारखण्ड के जरूरतमंद गरीब, वंचित और शोषित लोगों को उनका हक-अधिकार देना है।आप सभी से अपील है कि आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को योजना का लाभ दें, उनकी समस्याओं का निदान करें। हमने मिलकर पूर्व के दोनों चरणों मे लाखों लोगों को योजनाओं से जोड़ा है, इस बार फिर और ताकत से लोगों की सेवा करनी है।



