हजारीबाग : अमित शाह ने पाकिस्तान बॉर्डर पर शहीद हुए जमशेदपुर के लाल किशन दुबे को पुलिस मेडल फॉर मेडल-पीएमजी मरणोपरांत प्रदान किया

0

झारखंड: हजारीबाग में बीएसएफ का 59वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है।इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों, सेवानिवृत कर्मी और शहीदों के परिजनों को स्थापना दिवस की शुभकामना दी। स्थापना दिवस के अवसर पर आकर्षक परेड का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि बीएसएफ विश्व की सबसे बड़ी सीमा सुरक्षा बल है। जो सीमा के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अमित शाह ने पाकिस्तान बॉर्डर पर शहीद हुए किशन दुबे की मां को सम्मानित किया. पाकिस्तान बॉर्डर पर शहीद हुए जमशेदपुर के लाल किशन दुबे को आज गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस मेडल फॉर मेडल-पीएमजी मरणोपरांत प्रदान किया. हजारीबाग में शहीद की माता जगमाया देवी ने यह मेडल प्राप्त किया.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा ”BSF के लाखों सीमा प्रहरियों ने अपने जीवन का स्वर्णकाल -40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के रेगिस्तान में, कहीं हरामी नाला की दलदलों में तो कहीं सुंदरनगर के जल में बिताया है। परिवार से दूर रह कर दुर्गम सीमाओं की सुरक्षा जिस तरह से BSF ने सुनिश्चित की है। पूरा देश BSF के जवानों को सलाम करता है और आप पर नाज़ करता है.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here