जामताड़ा: जामताड़ा में विभिन्न स्थलों पर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।जिला अंतर्गत जामताड़ा के सिउलीबाड़ी, नारायणपुर के शहरपुर, नाला के श्रीपुर, कुंडहित के विक्रमपुर एवं नगर परिषद मिहिजाम के वार्ड 03 एवं 04 में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। योजना के तहत श्रीपुर और विक्रमपुर में आयोजित शिविर में विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।



