Jharkhand: ‘सरकार आपके द्वार’कार्यक्रम के तहत विभिन्न जिले के पंचायतों में विभागों द्वारा आयोजित शिविर को लेकर लाभुकों में काफी उत्साह

0

जमशेदपुर में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर सदर प्रखंड के बेको पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में शामिल होकर विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया तथा आमजनों की समस्याओं के समाधान को लेकर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को निर्देशित किया। शिविर में अलग अलग विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। समाज के अंतिम व्यक्ति को लक्षित कर पंचायत स्तरीय शिविर आयोजित किये जा रहे। जिला प्रशासन का प्रयास है कि एक भी सुयोग्य लाभुक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित नहीं रहें।”आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत आज गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के करमाटांड़ पंचायत में आयोजित शिविर में अबुआ आवास योजना के स्टॉल में  काफी संख्या में ग्रामीणों द्वारा आवेदन जमा किया जा रहा है।कार्यक्रम के तहत् आज सुंदरपहाड़ी प्रखंड के करमाटांड़ पंचायत में स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों विशेषकर पहाड़िया समुदाय के भाई बहनों का हेल्थ चेकअप कराया गया।साथ ही साथ  जांच के उपरांत चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवाइयां वितरित की गई।पाकुड़ में हिरणपुर प्रखंड में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। बरमसिया पंचायत में कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में कई छात्रों को आन द स्पॉट जाति प्रमाणपत्र निर्गत किया गया। गढ़वा के छतरपुर पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में वैष्णवी कुमारी एवं संजना कुमारी ने “सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना” से लाभान्वित होकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया है।कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न पंचायतों में विभागों द्वारा आयोजित शिविर को लेकर लाभुकों में काफी उत्साह। शिविर के माध्यम से आमजनों को मिल सरकारी योजनाओं का लाभ, समस्याओं का समाधान हो रहा है।आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 29 नवंबर को गढ़वा जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडो के पंचायतों में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। डीसी ने लाभुकों से आग्रह किया है कि कृपया अपने निकटतम पंचायत शिविर में आकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here