जुआ खेलते पकड़े गए 14 पुलिसवालों को मिली बेल,9 सस्पेंड

0

रांची: शनिवार देर रात 26 नवंबर को रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में जुआ खेलते 14 पुलिसवालों के साथ बीस लोगों को पकड़ा गया था. जिसमें जुआ खेलते धराए 14 पुलिसवालों को बेल दे दी गई है.इन्हें जेल भेजने के बजाय पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। वहीं मामले में रांची जिला बल के 9 पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं.एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है। पांच अन्य पुलिसकर्मियों की तैनाती झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप) में है। उनके खिलाफ कमांडेंट के स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिसकर्मियों को थाने से जमानत दिए जाने पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here