सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना : इनके असंवेदनशील नेतृत्व के कारण 14 दिनों से हमारे श्रमिक भाई उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड में सुरंग में फंसे हुए हैं

0

पाकुड़ में आज आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर निशाना साधा. सीएम ने कहा झारखण्ड के हक-अधिकारों की मांग उठाने के लिए विपक्ष को भी बोलते हैं तो इनके मुंह में मजबूत ताला लग जाता है। इनके असंवेदनशील नेतृत्व के कारण 14 दिनों से हमारे श्रमिक भाई उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड में सुरंग में फंसे हुए हैं। ऐसा ही मंजर और असंवेदनशीलता हमने लॉकडाउन और नोटबन्दी में भी देखा। यह पहले 2000 रुपये का नोट लाए फिर उसे बंद किया। लगता है यह इन्होंने सिर्फ अपने पूंजीपतियों के लिए ही किया, आमजन की परेशानियों से इन्हें कोई सरोकार नहीं है।राज्य के सभी वर्गों की तकलीफों के बारे में मुझे जानकारी है। 20 वर्षों तक पूर्व की सरकारों ने सरकारी कर्मचारियों को भी यह नहीं बताया कि कर्मचारियों का काम लोगों की सेवा करने का है। पूर्व की सरकारों ने यह क्या, कर्मचारियों को उनका अधिकार तक नहीं दिया था। हमने लाखों सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की।विपक्ष आज संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर हमें परेशान करने का षड्यंत्र रच रहा है। हमारे वीर पूर्वजों ने हमें संघर्ष करना सिखाया है, इनकी गीदड़भभकी से हम डरने वाले नहीं हैं। समय आने पर राज्य की जनता विपक्ष को जवाब देगी।आज महंगाई आसमान छू रही है। गैस सिलिंडर के दाम हजार रुपये से ऊपर है। मगर जहां-जहां चुनाव हो रहा है वहां यह 450 रुपये में सिलिंडर देने की बात करते हैं, पर पूरे देश में नहीं। अजीब बात है। विपक्ष के स्कूल में सिर्फ झूठ की ट्रेनिंग होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here