Ranchi: आज देवघर से सीधे गोड्डा आकर सांसद निशिकांत दुबे सुंदरपहाड़ी प्रखंड के बड़ा सिंदरी पंचायत के जोलो बेरागो सहित प्रभावित गांव में जाकर मलेरिया से बिगड़ रहे हालात की जानकारी लेंगे.बात दें कि पूरा संथालपरगना ख़ासकर आदिवासी समाज इस बीमारी से जूझ रहा है.यहां आदिम जनजाति पहाड़िया बच्चों की लगातार मौत हो रही है,अबतक लगभग 50 मौत हो गई है. मामले को लेकर सांसद ने सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है ”गोड्डा ज़िले में यह है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की अपनी विधानसभा का हिस्सा सुंदरपहाडी,यह क्षेत्र मेरे लोकसभा का हिस्सा नहीं है लेकिन ज़िले के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का अध्यक्ष मैं हूँ,इसलिए जा रहा हूँ ।आदिम जनजाति पहाड़िया बच्चों की लगातार मौत हो रही है,अबतक लगभग 50 मौत हो गई है,मुख्यमंत्री को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव-सह-झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के बच्चे की शादी में जाने का फ़ुर्सत है लेकिन इन ग़रीबों को देखने का समय नहीं है,पूरा संथालपरगना ख़ासकर आदिवासी समाज इस बीमारी से जूझ रहा है,चुल्लू भर पानी में झारखंड सरकार को डूब मरना चाहिए ।”मालूम हो कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव-सह-झारखंड प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश पांडे के पुत्र गौरांग के शादी समारोह में सम्मिलित होने हेतु गुरूवार को नागपुर पहुंचे हैं।



