जमशेदपुर : ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत पंचायत स्तरीय शिविर आज से शुरू, लाभुकों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु कृत संकल्पित जिला प्रशासन 

0

पूर्वी सिंघभूम : 24 नवम्बर से 26 दिसम्बर तक आयोजित ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविर आज से शुरू है। बोड़ाम प्रखंड के माधवपुर पंचायत सचिवालय में आयोजित शिविर को लेकर लाभुकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास है कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से सभी सुयोग्य को आच्छादित किया जाए।आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत घाटशिला के बड़ाख़ुर्शी पंचायत सचिवालय में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हो रहे हैं। राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार जिला प्रशासन सभी सुयोग्य लाभुक को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु कृत संकल्पित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here