Ranchi: आज झारखंड विधानसभा की “23वीं वर्षगांठ समारोह” के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन, विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सम्मिलित हुए ।विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मियों, देश की सीमा पर एवं नक्सल अभियान में शहीद हुए जवानों के परिजनों तथा शांतिकाल में वीरता पदक प्राप्त झारखण्ड राज्य के बहादुर पुलिस कर्मियों एवं सैनिकों, झारखण्ड राज्य के खिलाड़ियों, झारखण्ड राज्य के 10वीं एवं 12वीं एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान के टॉपर छात्र/छात्राओं सामाजिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान देने वाले राष्ट्रपति पदक से सम्मानित व्यक्तियों को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.झारखण्ड विधान सभा की 23वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में बैंड की धुन में मंत्रमुग्ध करने वाले विवेका नंद विद्या मंदिर के छात्र से मुख्यमंत्री ने वाद्ययंत्र की जानकारी ली एवं छात्र के हुनर की सराहना की.झारखण्ड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ समारोह में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान दिया गया.



