कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती बताते हुए कहा कि उनके प्रवेश के कारण भारत पिछले रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 विश्व कप फाइनल मैच हार गया।मैच के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद स्थित स्टेडियम में मौजूद थे.मैच में हार के बाद से सोशल मीडिया पर ‘पनौती’ शब्द ट्रेंड कर रहा है. राजस्थान के जालोर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, उन्होंने पीएम मोदी पर कटाक्ष किया और कहा कि ‘पीएम का मतलब पनौती मोदी’ है.अच्छा भला वहां हमारे लड़के वहां वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया। टीवी वाले ये नहीं कहेंगे, लेकिन जनता जानती है।मामले में दिल्ली में एक वकील द्वारा राहुल गाँधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस को शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की गई है.राहुल गाँधी का पनौती वाले बयान से पहले मोदी ने राहुल को ‘मूर्खों का सरदार’ बताया था ‘मेड इन चाइना फोन’ वाले बयान को लेकर मोदी ने बिना किसी का नाम लिए कहा था, ‘अरे ‘मूर्खों के सरदार’, कौन सी दुनिया में रहते हो.’



