Ranchi : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलवार को रांची पहुंचे. सांसद संजय सेठ ने भारत के कर्मयोगी रेलमंत्री का चांडिल रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान रेल मंत्री ने कार्यकर्ताओं व जनता के साथ संवाद भी किया। रेलमंत्री के आगमन से लोगों में अपार उत्साह देखने को मिला।बता दें कि अश्विनी वैष्णव टाटा से स्पेशल ट्रेन से पुरू- लिया होते हुए रांची पहुंचें. अब वह विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.



