रामगढ़ : ट्रेलर, ट्रैक्टर, वैगन आर कार और इनोवा कार में टक्कर होने से ट्रेलर के चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई साथ ही कई घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक रांची की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने गिट्टी लदे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी. इस वजह से ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों के साथ ट्रेलर के ड्राइवर की मौत हो गई . जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ये सड़क दुर्घटना रामगढ़ चुटुपालू घाटी में हुई.रामगढ़ पुलिस घटना स्थल पहुंचकर राहत कार्य में जुटी है. दुर्घटना के बाद रामगढ़ रांची NH मार्ग बाधित हो गई है .


