साहिबगंज खनन घोटाला मामले में पंकज मिश्रा समेत कई पर CBI ने दर्ज की प्राथमिकी, मरांडी ने कहा ”उपर से नीचे तक के षड्यंत्रकारियों की गर्दन नपेंगी”

0

साहिबगंज के नींबू पहाड़ पर अवैध खनन मामले में सीबीआइ ने हाइकोर्ट के आदेश पर पंकज मिश्रा, दाहू यादव सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. प्राथमिकी में साहिबगंज में अवैध खनन, ईडी के अधिकारियों को झूठे मुकदमे में फंसाने और गवाहों को भड़काने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम हेमंत सोरेन को निशाना बनाया ”हेमंत राज में झारखंड के साहिबगंज में हुए खनन घोटाला में उच्च न्यायालय के आदेश से सीबीआई की इंट्री हो गई है। खबरों के मुताबिक़ कल सीबीआई ने मुक़दमा दर्ज कर जॉंच शुरू कर दी है। इस कारवाई से झारखंड में हुए घोटालों में सीबीआई जॉंच न होने देने के लिये हेमंत सरकार के डेढ़ सालों से जारी प्रयासों को गहरा झटका लगा है। उम्मीद है कि सीबीआई की जॉंच से खनन घोटाले एवं घोटाले की जॉंच को बाधित करने वाले अधिकारियों से लेकर सत्ताधारियों में शामिल उपर से नीचे तक के षड्यंत्रकारियों की गर्दन नपेंगी और सारे बेईमान चेहरे और चोरों के सरदार का चेहरा भी उजागर हो जायेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here