पूर्वी सिंघभूम : आस्था का महापर्व छठ पूजा के सुबह का अर्घ्य के अवसर पर डीसी ने छठ घाटों का निरीक्षण कर व्रतियों एवम श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण का अवलोकन कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीसी ने दुर्गा पूजा, दीपावली एवम छठ पूजा के दौरान सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण एवम सहयोग हेतु जिला प्रशासन व पुलिस पदाधिकारी, लाइन डिपार्टमेंट, केंद्रीय शांति समिति, विभिन्न पूजा समिति सदस्य एवम समस्त जिलावासियों का धन्यवाद दिया ।



