देवघर DC : छठ पर्व के दौरान घाटों को स्वच्छता मिशाल के रूप में पेश करें

0

देवघर : लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत की तैयारियों को लेकर विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व को देखते हुए सभी घाटों पर साफ-साफाई की व्यवस्था अच्छी तरह से रहे, ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावे छठ व्रतिओं व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए एनडीआरएफ की टीमों को शिवगंगा व नन्दन पहाड़ में प्रतिनियुक्त करने के अलावा सभी छठ घाटों पर सुरक्षा को लेकर दण्डाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया। साथ ही घाटों पर आवश्यकता अनुसार एम्बुलेंस, मोबाइल टॉयलेट, अग्निशमन वाहन के आवागमन की व्यवस्था, लाइटिंग और विद्युत कनेक्शन की बारीकी से जाँच, विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।वही डीसी ने छठ पूजा समितियों से आग्रह किया है कि स्वच्छ देवघर के तहत् हम सभी का यह प्रयास होना चाहिये कि हम छठ पर्व के दौरान इन घाटों को स्वच्छता मिशाल के रूप में पेश करें। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों के साथ-साथ आम जनमानस का सहयोग आपेक्षित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here