‘Tiger 3’ की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में पटाखे फोड़ने पर कई पर मामला दर्ज , थिएटर को नोटिस जारी , सलमान ने कहा ”…जोखिम में डाले बिना फिल्म का आनंद लें ”

0

महाराष्ट्र : मूवी थियेटर के अंदर ‘टाइगर 3’ की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान के प्रशंसकों द्वारा पटाखे फोड़ते हुए एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद मालेगांव पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 112 और 117 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज़ किया है।वहीं खान ने एक्स पर लिखा, “मैं टाइगर 3 के दौरान सिनेमाघरों के अंदर आतिशबाजी के बारे में सुन रहा हूं। यह खतरनाक है। आइए खुद को और दूसरों को जोखिम में डाले बिना फिल्म का आनंद लें। सुरक्षित रहें।

फिल्म ‘टाइगर 3’ की स्क्रीनिंग के दौरान प्रशंसकों द्वारा मोहन सिनेमा हॉल के अंदर पटाखे फोड़ने पर मालेगांव के एएसपी अनिकेत भारती कहते हैं, “…कल, कुछ लोगों ने फिल्म टाइगर 3 की स्क्रीनिंग के दौरान पटाखे फोड़े। …उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है…मैं पुलिस की तरफ से अपील करता हूं कि कोई भी ऐसी हरकत न करे…मोहन थिएटर को भी नोटिस दिया गया है, जिसमें एहतियात बरतने को कहा गया है। उनकी ओर से कोई गलती हो रही है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

फिल्म ‘टाइगर 3’ की स्क्रीनिंग के दौरान प्रशंसकों द्वारा मोहन सिनेमा हॉल के अंदर पटाखे जलाने पर थिएटर के मालिक राकेश पांडे का कहना है, “…सभी शो सुबह से भरे हुए थे… बहुत सारे दर्शक… पिछले शो में, हमने सुरक्षा गार्डों की मदद से लोगों की जाँच की। हमने सभी की दोबारा जाँच की, लेकिन हम समझ नहीं पा रहे हैं कि यह कैसे हुआ। हम बाहर बैठे थे… लगभग दो घंटे बाद फिल्म की स्क्रीनिंग शुरू हुई, अचानक हमें पटाखों की आवाज सुनाई दी… हम अंदर गए और देखा कि किसी ने पटाखे फोड़े हैं… मैंने दर्शकों से अनुरोध किया कि वे ऐसा न करें क्योंकि इससे किसी को नुकसान हो सकता है… उन्होंने मुझे कुछ भी न करने का आश्वासन दिया …इसके बाद फिल्म खत्म होने तक कुछ नहीं हुआ…एफआईआर दर्ज हो गई है…कोई नुकसान नहीं हुआ है…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here