रांची : जिस दिन देश दिवाली मना रहा था और हवा में त्योहार की खुशी थी, रविवार (12 नवंबर) को उत्तराखंड में निर्माणाधीन सुरंग में काम कर रहे मजदूरों पर त्रासदी आ गई।रविवार तड़के ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा और डंडालगांव के बीच सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने से 40 मजदूर फंस गए हैं। ढहने के तुरंत बाद, ध्वस्त सुरंग के अंदर से श्रमिकों को निकालने के लिए एक बहु-एजेंसी बचाव अभियान चलाया जा रहा है।फंसे हुए मजदूर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। NDRF, SDRF, फायर ब्रिगेड, नेशनल हाईवे के 200 से ज्यादा लोग पिछले 24 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं। झारखण्ड के 13 श्रमिकों की अविलंब मदद की व्यवस्था को लेकर कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से निवेदन किया है ”सिलक्यारा बैण्ड (गिनोटी) में निर्माणाधीन टनल में अचानक भूपसाव होन के कारण टनल में कार्यरत कुल 40 श्रमिक टनल के अन्दर फसें हुए हैं। इन श्रमिकों में से कुल 13 श्रमिक झारखण्ड से हैं,मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से निवेदन करूंगी कि हमारे श्रमिक भाइयों की अविलंब मदद की व्यवस्था हो।”




