CM: झारखण्ड अलग राज्य के आंदोलन में डुगडुगी बजानेवालों को भी आंदोलनकारी के रूप में चिह्नित किया जाना चाहिए

0

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है की झारखण्ड अलग राज्य के आंदोलन में डुगडुगी बजानेवालों को भी आंदोलनकारी के रूप में चिह्नित किया जाना चाहिए.मुख्यमंत्री ने झारखण्ड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में गांव-गांव पहुंचकर झारखण्ड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण कार्य पूरा करें। पूर्व की सरकारों ने आंदोलनकरियों को अपमानित करने का काम किया है। आंदोलनकारी परिवार की पीड़ा एक आंदोलनकारी परिवार का बेटा ही समझ सकता है.इस दौरान उन्होंने 15-20 दिनों के अंदर गांव-गांव जाकर आंदोलनकारियों और आंदोलनकारी परिवार के सदस्यों को चिह्नित करने का निर्देश दिया.सीएम ने कहा मेरा मानना है कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण में डुगडुगी बजनेवाले की भी उतनी ही भूमिका है, जितना अपना सर्वस्व न्योछावर करनेवाले आंदोलनकारियों की. इस दौरान सीएम ने याद किया की आंदोलनकारी किस समय, किस स्थान पर एकजुट होकर बैठक करेंगे इसका संदेश डुगडुगी बजाकर दिया जाता था.मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की राज्य सरकार अलग झारखंड राज्य के आंदोलनकारियों की संख्या को घटा कर 25 हजार से 30 हजार में समेटना चाहती थी. पूर्व की सरकारो ने आंदोलनकारियों को अपमानित किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here