‘संकल्प यात्रा 2023’ के समापन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनजातियों के नाम पर वोट मांगने का हेमंत सरकार पर लगाया आरोप

0

आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda का ‘संकल्प यात्रा 2023’ के समापन समारोह में भाग लेने के लिए रांची, झारखंड पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने झारखंड के रांची में ‘संकल्प यात्रा 2023’ के समापन पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया.आज रांची के हरमू मैदान में आयोजित संकल्प यात्रा के समापन जनसभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने संबोधित किया.भाजपा की सरकार और भाजपा के कार्यकर्ता जब सत्ता पर बैठते हैं तो लोगों की सेवा के लिए बैठते हैं, लोगों के काम करने के लिए बैठते हैं, झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए बैठते हैं.लेकिन जब JMM के लोग सत्ता पर बैठते हैं तो वो अपनी सेवा के लिए बैठते हैं, मेवा खाने के लिए बैठते हैं, ऐसी सरकार जो तुष्टिकरण से युक्त हो, भ्रष्टाचार से युक्त हो, अनाचार से युक्त हो, उस सरकार को हम नहीं रहने देंगे।ये संकल्प लेकर हमें चलना होगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने कहा हम जानते हैं कि आदिवासियों की चर्चा बहुत लोगों ने की। आदिवासियों के बारे में बहुत से लोगों ने बहुत सी बातें कीं, लेकिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में पीएम मोदी ने स्थापित किया। ये मेरा सौभाग्य है कि भगवान बिरसा मुंडा की पवित्र भूमि पर संकल्प यात्रा के समापन में आप लोगों के साथ शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जो मैं उत्साह देख रहा हूं, जो उमंग देख रहा हूं वह बताता है, आपने तय ​कर लिया है कि अगली बार यहां पर कमल खिलाना है।  हेमंत सोरेन ने जनजातियों के नाम पर वोट मांगा और जनजातियों का जितना नुकसान इन्होंने किया उतना किसी और ने नहीं किया।  वोट की राजनीति के लिए धर्मांतरण पर आंख मूंद ली, ये बताता है कि हेमंत सोरेन को आदिवासियों की संस्कृति की नहीं सिर्फ वोट की चिंता है।भाजपा की सरकार और भाजपा के कार्यकर्ता जब सत्ता पर बैठते हैं तो लोगों की सेवा के लिए बैठते हैं, लोगों के काम करने के लिए बैठते हैं, झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए बैठते हैं। लेकिन जब JMM के लोग सत्ता पर बैठते हैं तो वो अपनी सेवा के लिए बैठते हैं, मेवा खाने के लिए बैठते हैं।  भाजपा की सरकार और भाजपा के कार्यकर्ता जब सत्ता पर बैठते हैं तो लोगों की सेवा के लिए बैठते हैं, लोगों के काम करने के लिए बैठते हैं, झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए बैठते हैं। लेकिन जब JMM के लोग सत्ता पर बैठते हैं तो वो अपनी सेवा के लिए बैठते हैं, मेवा खाने के लिए बैठते हैं।ऐसी सरकार जो तुष्टिकरण से युक्त हो, भ्रष्टाचार से युक्त हो, अनाचार से युक्त हो, उस सरकार को हम नहीं रहने देंगे। ये संकल्प लेकर हमें चलना होगा।  कांग्रेस पार्टी के नेताओं और नेत्रियों की आदत है कि चुनाव आता है, तो राजनीतिक टूर पर निकल जाते हैं। अभी अभी कांग्रेस की नेत्री राजस्थान गई हैं, कल कहीं और जाएंगी।   राजस्थान में गहलोत सरकार के दौरान महिलाओं पर जितना अत्याचार हुआ उसे भूला नहीं जा सकता है, लेकिन तब ये राजस्थान नहीं गईं। कभी उन नारियों की चिंता नहीं की, कभी नारी सशक्तिकरण की बात नहीं की लेकिन चुनाव आया तो जाना ही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here