एशियन गेम्स में विभिन्न खेलों में ऐतिहासिक कुल 107 पदक जीतने के लिए झारखण्ड CM ने टीम इंडिया की प्रशंसा की,सभी खिलाड़ियों को बधाई दी

0

आज झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने एशियन गेम्स 2023 में कांस्य पदक जीतने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई दी .भारत की महिला हॉकी टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन जापान को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. भारत की ओर से दीपिका और सुशीला चानु ने दो गोल्स किए, जिनकी मदद से भारत ने जापान जैसी मजबूत टीम को हराने में कामयाबी हासिल की.वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने एशियन गेम्स में विभिन्न खेलों में ऐतिहासिक कुल 107 पदक जीतने पर टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशंसा करते हुए कहा खिलाड़ियों ने देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। इस अवसर पर सीएम ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है .साथ ही आप सभी खिलाड़ियों के भविष्य उज्ज्वल के लिए कामना की है.सीएम ने ट्वीट किया ”एशियन गेम्स 2023 में कांस्य पदक जीतने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को हार्दिक, बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।एशियन गेम्स में विभिन्न खेलों में ऐतिहासिक कुल 107 पदक जीतकर टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो यही कामना करता हूँ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here