Ranchi : डेली मार्केट थानांतर्गत हुए 35 लाख रुपये के लूटकांड में का उद्दभेदन करते हुए धीरज जालान सहित 6 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया और इनके पास से वादी से लूट की गई ₹20.10 लाख नकद तथा चोरी के 6 मोटरसाइकिल एवं 1 स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद किया गया है।गौरतलब है कि डेली मार्केट मेन रोड एसबीआई बैंक में पैसा जमा करने जा रहे एक कारोबारी से बड़ा तालाब रोड में शौचालय के पास की गली में पैसों से भरा बैग अज्ञात अपराधियों ने लूट लिया था. एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था. पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर इस घटना में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया .



