जमशेदपुर : दिनांक 24/09/2023 को सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर से 03 से 04 अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा स्वयं को आयकर अधिकारी बताकर फर्जी छापामारी कर जेवरात एवं रुपया साथ ले जाने की घटना के विरुद्ध दर्ज कांड का उद्भेदन करते हुए जमशेदपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त 04 अभियुक्तों को कांड में प्रयुक्त 03 चारपहिया वाहन, 01 काले रंग का बैग, मोबाइल फोन, गैस कटर आदि सामानों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।



