दिल्ली : ज्वेलर्स शोरूम से 20-25 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की चोरी

0

पुलिस ने कहा कि मंगलवार (26 सितंबर) को राष्ट्रीय राजधानी के भोगल इलाके में एक आभूषण शोरूम में करोड़ों की चोरी हुई। घटना मंगलवार तड़के भोगल इलाके में स्थित उमराव ज्वैलर में हुई।दिल्ली के जंगपुरा में ज्वेलर्स शोरूम में चोरों ने शो रूम की दीवार काटकर दुकान में रखी 20 से 25 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया।पुलिस ने पुष्टि की कि चोर दीवार में छेद कर शोरूम के स्ट्रांग रूम में दाखिल हुए।घटना निज़ामुद्दीन पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई।पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फरार चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस की एक टीम ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को स्कैन किया; हालाँकि, अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।दुकान मालिक का दावा है कि 20-25 करोड़ रुपये से ज्यादा के गहने चोरी हुए हैं.पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) राजेश देव ने कहा, “यह दुकान सोमवार को बंद रहती है और इन्होंने रविवार को दुकान बंद की थी… इनकी दुकान में बेसमेंट के लिए जो रस्ता जाता है उसमें एक सेंध है जिसका आयाम एक से 1.5 फुट है। हमने फॉरेंसिक टीम बुलाई है। हमने सेफ नहीं खोला है। उसे खोलने के बाद असल चोरी का आंकलन किया जा सकेगा… CCTV फुटेज उपलब्ध हैं। अभी हमने चोरी की असल किमत का आंकलन नहीं किया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here