पिछले 3 सालों से जिन 8.15 लाख छात्र- छात्राओं को नहीं मिली थी साइकिल उनके खाते में साढ़े 4 हजार डालेगी हेमंत सरकार

0

रांची : झारखण्ड के सरकारी स्कूल के एससी, एसटी तथा ओबीसी श्रेणी के 8.15 लाख छात्र- छात्राओं के बैंक खाते में जल्द ही हेमंत सरकार साढ़े चार हजार रुपये देने वाली है । जिन छात्र- छात्राओं को समय पर साइकिल नहीं मिल सकी थी उनके खाते में डाली जाएगी। इन वित्तीय वर्षों में साइकिल के लिए टेंडर नहीं हो पाने के कारण उस समय कक्षा आठ में नामांकित एससी, एसटी तथा ओबीसी श्रेणी के छात्र-छात्राओं को साइकिल नहीं मिल पाई थी । उस समय कक्षा आठ में पढ़नेवाले विद्यार्थी अब नौवीं, दसवीं एवं 11वीं कक्षा में पहुंच चुके हैं। सरकार यह राशि डीबीटी करेगी। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद शुक्रवार को कल्याण विभाग द्वारा इससे संबंधित संकल्प जारी किया गया है । इसके तहत वित्तीय वर्ष 2020-21, 2021-22 तथा 2022-23 में निर्धारित 122 करोड़ कुल 366 करोड़ रुपये विद्यार्थियों के खाते में डाले जाएंगे .विभाग द्वारा जारी संकल्प के मुताबिक मिलनेवाली साइकिल के लिए टेंडर चालू वित्तीय वर्ष अर्थात 2023-24 में ही पूरा कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here