झारखंड से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई करने वाले छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराएगी हेमंत सरकार ,रहने-खाने के लिए मिलेंगे 2500 रुपए

0

दसवीं और बारहवी पास करने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार उनके आगे की पढ़ाई में मदद करने का एलान किया है.राज्य सरकार आर्थिक तौर से कमजोर छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराएगी .मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना तथा यूपीएससी, जेपीएससी सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री एकलव्य प्रशिक्षण योजना शुरू की जा रही है। झारखंड से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई करने वाले सिर्फ यहाँ के छात्र ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों के छात्रों को भी इसका लाभ मिलेगा .जिन छात्रों के परिवार की वार्षिक आय आठ लाख रुपये से अधिक नहीं है सिर्फ वही इसका लाभ उठा सकेंगे . खाद्य सुरक्षा योजना के लाभुको को भी इसका लाभ मिलेगा.दोनों योजनाओं में निशुल्क कोचिंग के अलावा चयनित छात्र-छात्राओं को रहने-खाने आदि के लिए 2500 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता की राशि प्रदान करेगी. प्रत्येक वर्ष हेमंत सरकार आठ हजार छात्र-छात्राओं को जहां विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करायेगी, वही 27 हजार छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करायेगी.राज्य सरकार द्वारा इसे लेकर क्रमश: 45 तथा 25 कोचिंग संस्थान सूचीबद्ध करने का निर्णय लिया गया है. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने कोचिंग संस्थानों को लिस्टेड करने के लिए इच्छा की अभिव्यक्ति आमंत्रित कर दी है. कोचिंग संस्थान के लिए प्रवेश परीक्षाओं के मामले में न्यूनतम 10 तथा प्रतियोगिता परीक्षाओं के मामले में न्यूनतम पांच फैकल्टी होना अनिवार्य किया गया है. साथ ही उसका झारखंड में सेंटर भी होना चाहिए. अगर सेंटर नहीं है तो स्थापित करने का अंडरटेकिंग देना होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here