आज एक बार फिर दिनदहाड़े रांची में गोलीबारी हुई। इस बार भी निशाना जमीन कारोबारी को बनाया गया है. अपराधियों ने इस बार भी एक जमीन कारोबारी को ही निशाना बनाया इसबार जमीन कारोबारी अवधेश यादव को गोली मारी गई . घटना कांके ब्लॉक के पास की है.कारोबारी अवधेश यादव पर सात गोली चलाई गई है। गोलीबारी के बाद पैदल आए अपराधी फरार हो गए। गंभीर स्थिति में में अवधेश यादव को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अवधेश यादव पर हमले का आरोप उसके पूर्व पार्टनर पर लगाया जा रहा है। एसएसपी रांची ने अस्पताल में अवधेश से मुलाकात की।मामले को लेकर झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सीएम पर निशाना साधा और कहा ”रांची के कांके क्षेत्र में अपराधियों द्वारा एक जमीन कारोबारी को गोली मारने की सूचना मिली है। झारखंड में लगातार जनता को निशाना बनाया जा रहा है, लोगों की सरेआम हत्याएं हो रही हैं लेकिन राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन अपराधियों पर नकेल कसने में पूरी तरह विफल रहा है lडीजीपी और गृह सचिव से लेकर एसएसपी तक बैठक कर ज़मीन कारोबार में लगातार हो रही हत्या पर अंकुश लगाने की हवा हवाई घोषणा कर अपनी पीठ खुद थपथपा रहे हैं, दूसरी तरफ़ अपराधकर्मी हैं जो नित नये हत्या की घटना को अंजाम देकर पुलिस को अपनी ताक़त का एहसास करा रहे हैं। लगता है कमजोर, भ्रष्ट और अयोग्य मुख्यमंत्री होने की वज़ह से अपराधियों का ‘हिम्मत’ सातवें आसमान पर है। ”



