रांची :जिले के 92 मतदान केंद्रों के नाम में किया गया बदलाव

0

रांची: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने आने वाले लोकसभा/विधानसभा निर्वाचन-2024 के निमित रांची जिला अंतर्गत पड़नेवाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 58-तमाड़ (अ.ज.जा.), 61-सिल्ली एवं 64-हटिया के मतदान केन्द्रों के नाम में परिवर्तन संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 58-तमाड़ (अ.ज.जा.) के अंर्तगत कुल 76 मतदान केंद्रों के नाम परिवर्तन की स्वीकृति दी गई है। वहीं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 64-हटिया के कुल 5 और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 61-सिल्ली में कुल 11 मतदान केंद्रों के नाम परिवर्तन की स्वीकृति दी गई है।मालूम हो कि विद्यालय अवस्थित मतदान केन्द्र में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 58-तमाड़ (अ.ज.जा.), 61-सिल्ली और 64-हटिया शामिल हैं। जिन विद्यालयों के नाम में परिवर्तन हुए है उन्हें Manual of Polling Station Edition 2020 के अध्याय-4 के कटिका 4.5 के आलोक में नामों में परिवर्तन की स्वीकृति दी गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here