मंत्री मिथिलेश ठाकुर से सहायक पुलिसकर्मियों ने की मुलाकात,विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा मांग पत्र

0

आज पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर से सहायक पुलिसकर्मियों ने मुलाकात की। गढ़वा आवास पर बड़ी संख्या में सहायक पुलिसकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने एक मांग पत्र भी सौंपा। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा सभी सहायक पुलिस के लोगों को इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं कि आपकी विभिन्न मांगों को मा. मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखूँगा और उनको पूरा करने का भरसक प्रयास किया जाएगा।मा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी सभी की समस्याओं को लेकर संवेदनशील हैं।सभी की समस्याओं का निराकरण करना सरकार की पहली प्राथमिकता है।बता दें कि 15 अगस्‍त स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहायक पुलिसकर्मियों के 2 साल के सेवा विस्तार की घोषणा की थी। लेकिन इन पुलिसकर्मियों की लंबे समय से मांग है कि इनका वेतन बढ़ाया जाए। फिलहाल राज्य में 2500 से सहायक पुलिसकर्मी कार्यरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here