पलामू : 500 रूपये के 58 पीस नोट (जाली) के साथ 4 गिरफ्तार

0

दिनांक 02.09.23 को करीब 11.00 बजे दिन में वरीय पदाधिकारी को जाली नोटों का कारोबार करने वाले गिरोह का कचहरी ओभर ब्रीज के पास एकजुट होने एवं जाली नोट का लेन-देन करने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए एक टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों के द्वारा कार्रवाई करते हुए कचहरी ओभर ब्रीज के पास से चार व्यक्तियों को नकली भारतीय नोट का लेन-देन करते पकड़ा गया तथा उनके पास से 500 रूपये का कुल 58 पीस नोट बरामद किया गया है। बरामदगी पश्चात इन नोटों के नकली होने से संबंधित प्रमाण भारतीय स्टेट बैंक, कचहरी शाखा के प्रबंधक के द्वारा दिए जाने के उपरांत मामले में शहर थाना कांड संख्या – 381 / 2023 दि0 02.09.23 धारा-489 (ए)/ 489 (बी) / 489 भा0द0वि० का दर्ज किया गया तथा चारों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।इनके नाम विमलेश कुमार ,संदीप कुमार पासवान,राजू रंजन उर्फ मुकेश दुबे और रामनरेश सिंह हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here