डुमरी उपचुनाव: INDIA प्रत्याशी के समर्थन में CM ने डुमरी में किया रोड शो

0

डुमरी में INDIA प्रत्याशी श्रीमती बेबी देवी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हरसंभव प्र्रयास कर रहे हैं . लगातार पिछले कुछ दिनों से वे डुमरी उपचुनाव को लेकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं .डुमरी विधानसभा के उपचुनाव के प्रचार का आज अखिरी दिन है। आज आखिरी दिन जेएमएम और आजसू दोनों ही पार्टी के शीर्ष नेता अपनी ताकत झोंक रहे हैं।आज डुमरी विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में उम्मीदवार बेबी देवी के समर्थन में रोड शो आयोजित किया गया.रोड शो के दौरान सीएम के साथ स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता , मंत्री आलमगीर आलम के साथ अन्य शामिल हुए .रोड शो के दौरान डुमरी की जनता ने खूब स्नेह और आशीर्वाद दिया है.रोड शो झारखंड कॉमर्स कॉलेज से शुरू हुआ . यहां से चिरैया मोड़ से कुलगो, कुलगो से सिमराडीह मोड़, डुमरी बाजार, इसरी बाजार, रांगामाटी होते हुए निमियाघाट तक सीएम हेमंत सोरेन गए। निमियाघाट से वापस सीएम का काफिला वापस झारखंड कॉमर्स कॉलेज पहुंचा।मालूम हो की 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर डुमरी उपचुनाव में वोटिंग होनी है। मतों की गिनती 8 सितंबर को होगी। 10 सितंबर तक चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here